Menu
blogid : 15128 postid : 12

घर आई लली

Samajik Vedna
Samajik Vedna
  • 30 Posts
  • 68 Comments

घर आई लली
गाओ सखी सब मिलकर बधाई।
बड़े भाग्य से हमारे घर लली आई।।
अंगना में चमके दमके हमार लली।
तात कहते फिरें,घर लछमी आई।
भाग्य जगे हमार घर लली आई।।
मुँह फुलाये दादी माँ द्वारे बैठी थी।
दादा बोले, कभी तू भी लली थी।।
आँखों से कह रही बेटी लेटे पलना।
मुझे पढाना, सुसंस्कारों में ढालना।।
मैं मान-सम्मान करू सभी का।
मुझे मान-सम्मान मिले सभी का।।
गुणगान हों मेरे, जहाँ भी रहूँ मैं।
सौभाग्य जगें, जहाँ भी रहूँ मैं।।
मुझे जीवनभर, देवी सा मान मिले।
माँ मुझे ऐसा आशीरवाद मिले।।
दादा बोले————–
बेटी होती है कुल की लाज-हया।
सभाल कर रखना यह कोमल कली।।
अति प्यार में भूल न जाये सुसंस्कार।
अपनी जिम्मेदारी मानो, पाये लली सुसंस्कार।।
भूल न जाये कुल की मरयादा लली।
स्वास्थ,सुन्दर पढी़-लिखी हो हमार लली।।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply