Menu
blogid : 15128 postid : 655088

धर्म में शोषण दोषी स्वघोषित धर्म परायण या श्रद्धालु

Samajik Vedna
Samajik Vedna
  • 30 Posts
  • 68 Comments

धर्म में शोषण दोषी स्वघोषित धर्म परायण या श्रद्धालु
स्वघोषित धर्म परायण धार्मिक सेवा की ओट में श्रद्धालु का शोषण करता है। उसको सम्पूर्ण धन दान करने के लिए प्रेरित करता है। महिला श्रद्धालु के साथ दुष्कृत्य करता है। प्रश्न उठता है कि इसके लिए दोषी कौन है,
भक्त या संत। इसके लिए सर्वप्रथम धर्म, धर्मपरायण व श्रद्धा को समझना आवश्यक है। अलौकिक शक्ति के होने का विश्वास, उसकी उपासना करना, अपने आदर्श को पवित्र मानना और दुःख से मुक्ति मिलने का आश्वासन। धर्मपरायणता का आशय समर्पण की भावना के साथ स्वयं और मानव कल्याण के लिए धार्मिक सेवा करना है। श्रद्धा का अर्थ है अपने अराध्य पर पूर्ण विश्वास। श्रद्धा मनुष्य को शक्ति प्रदान करती है।
धर्म मनुष्य को भयमुक्त करके प्रेम की भावना जागृत करता है। धर्म-सेवक मानव कल्याण के लिए धार्मिक प्रवचन करता है। त्यागपूर्ण जीवन व्यतीत कर माया मोह से दूर रहने की बात करता है।
लेकिन विशेष बात यह है कि धर्म-सेवक क्या वास्तविक रूप मे धर्म की सेवा करता है, वास्तविक रूप में प्रायः सभी धर्म- गुरू विलासिता पूर्ण जीवन जीते हैं। अपने प्रपंची प्रवचनों के माध्यम से लुभावने व भयग्रस्त करने वाली बातों से जनता को गुमराह करके उसका धन लूट लेते हैं। धर्म-सेवक अकूत धन लूट कर स्वयंभू भगवान बन बैठता है। यह धर्म-सेवा नहीं स्पष्ट रूप से छल है।
लाखों अंधविश्वासी जनता उनके जाल में फंस कर अपना सब कुछ गवाँ कर जीवन बदतर कर लेते है।
अपने कठिन परिश्रम की कमाई को गवाँ कर, अतार्किक बातों मानकर अल्प ज्ञानी होने का परिचय देताहै।
दूसरी तरफ वह अकर्मण्य मानव विलासिता की चरम सीमा तक पहुँचने में लगा रहता है। यह धर्म नहीं आपराधिक दुकानदारी है। सच्चा ई्श्वर प्रेम कुछ मांगता नहीं है। जीवन के समस्त अवगुणों से खुद को बचाने के लिए ईश्वर की उपसना रता है।
सच्ची श्रद्धा और अंधविश्वास में बहुत अंतर है। अंधविश्वास में अविवेक छाया रता है। ऐसी स्थिति में उचित और अनुचित के विश्लेषण का समय नहीं होता है। इसी लिए ठग अज्ञानियों को अपने चंगुल में फंसा लेते है।
अब प्रश्न उठता है कि इसके लिए दोषी कौन है, स्वघोषित धर्मपराण या श्रद्धालु। बात स्पष्ट है कि छल,कपट या ठगी करने की छूट किसी को भी नहीं दी जा सकती है।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply